Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर के मुस्करा थाना परिसर के भीतर एक बेकसूर युवक की लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपी दीवान (मुख्य आरक्षी) दिनेश प्रसाद पर आखिरकार कानून का हंटर चल गया है। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी दीवान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी का है। रविवार शाम को शराब पिलाने को लेकर दो पक्षों (भगवान राजपूत और बाबू राजपूत) के बीच मामूली विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने उस वक्त मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में दोनों पक्ष तहरीर देने कोतवाली पहुंच गए।
विवाद के दूसरे पक्ष बाबू राजपूत के साथ उनका भतीजा हेमंत राजपूत भी कोतवाली आया हुआ था। हेमंत का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे वह अपने चाचा के साथ कोतवाली के बाहर बैठा था। उसका इस पूरे विवाद या तहरीर से कोई लेना-देना नहीं था और न ही उसका नाम दर्ज था हेमंत ने मीडिया को बताया कि इसी दौरान कोतवाली में तैनात दीवान (मुख्य आरक्षी) दिनेश प्रसाद कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। वह जबरन हेमंत को खींचकर थाने के अंदर ले गए और बिना किसी कसूर के लाठियों से उसकी बेरहम पिटाई शुरू कर दी। लाठियों के प्रहार से हेमंत के हाथ, पंजे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और शरीर पर लाल निशान पड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। अगले दिन सोमवार को घायल हेमंत को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ डॉ. संतोष राजपूत ने उसका प्राथमिक उपचार किया जैसे ही यह गंभीर मामला पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के संज्ञान में आया, उन्होंने पीड़ित हेमंत कुमार को न्याय दिलाते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *