Spread the love

मौदहा हमीरपुर – कस्बे के कपसा रोड स्थित हामिद शहीद बाबा के पास मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर भूमि खाली कराई और उसे सरकारी कब्जे में ले लिया।प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि पर नईमुद्दीन और राणा परवीन का अवैध कब्जा था। कार्रवाई से पहले क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण और कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी मौदहा तथा तहसीलदार मौदहा सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई शत्रु संपत्ति वह संपत्ति होती है, जिसके मूल स्वामी भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन की नागरिकता ग्रहण कर चुके हों। ऐसी संपत्तियों का प्रबंधन भारत सरकार के कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी फॉर इंडिया (CEPI) द्वारा किया जाता है। इन पर बिना वैध अधिकार के कब्जा या लेन-देन कानूनन मान्य नहीं होता।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *