Spread the love

राठ (हमीरपुर)। बीते दिन वन विभाग ने नगर क्षेत्र में बाइक, चार पहिया गाड़ी व ट्रैक्टर से रैली निकाल कर लोगों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान वाहनों में वृक्षारोपण करने से होने वाले फायदे लिखे स्लोगन की तख़्तियाँ लटकी हुई थी।
राठ रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिन शुक्रवार को रेंज कार्यालय से रोडवेज बस स्टैंड, कोतवाली,स्वामी ब्रह्मानंद जी के समाधि स्थल से रैली होते हुए नवोदय विद्यालय, उरई बस स्टैंड से जाकर हमीरपुर मार्ग पर स्थित धनौरी पौधशाला में समाप्त हुई। जहां रैली में सम्मिलित वनकर्मियों ने रोडवेज कर्मियों, कोतवाली पुलिस व ब्रह्मानंद महाविद्यालय के छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन को रोकने के साथ-साथ धरती को हरा भरा बनाने की अपील की। इसके साथ ही डीजे से नगर की गलियों में भी वृक्षारोपड़ करने से संबंधित प्रचार कराया गया।
इस दौरान रैली में वन विभाग के डिप्टी रेंजर तौहीद अहमद, दरोगा सुनील कुमार, पंकज यादव, हरिओम अग्रवाल सहित अनेकों वन कर्मी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *