Spread the love

हमीरपुर – कुरारा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम झलोखर में मंगलवार को एक मकान की पुरानी छत तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो युवक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए घायलों की पहचान अखिलेश पुत्र रामप्रकाश (35 वर्ष) तथा विनीत पुत्र अनिल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया बताया जा रहा है कि मकान की पुरानी छत तोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *