Spread the love

हमीरपुर | कुरारा विकास खंड क्षेत्र के भैंसापाली गांव के ग्रामीण विद्यासागर पंडित, मोहर सिंह, अरविन्द कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार आदि ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया की चार दिन से अवर अभियंता अर्पित सचान से फोन पर संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं करते हैं जिससे पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, गांव में पानी की किल्लत मची हुई है जिससे गांव के ग्रामीण हैंड पंप व कुओ से पानी का सहारा लेना पड़ रहा है, पानी की सप्लाई न
मिल पाने से ग्रामीण परेशान है। ऐसे भीषण गर्मी में पानी के लिए 3000 आबादी वाले गांव में हाहाकार मचा हुआ है. सप्लाई न् होने से भैंसापाली, पाली, कुशौंली गांव के ग्रामीण बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे है. गांव के हैंडपम्प में पहले पानी भरने को लेकर ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हो रही है. ग्रामीण निजी नलकूप व हैंडपम्प व कुओं से पानी लाने को मजबूर हो रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र हि स्टार्टर सही कराकर आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग की है.

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *