मौदहा( हमीरपुर)। क्षेत्र के गुसियारी के निकट लहूलुहान हालत में मिले आटो चालक की गुत्थी उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गुसियारी के निकट आटो चालक उदयभान(38)पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम पढोरी गंभीर हालत में खून से लथपथ पडा मिला था जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से आटो चालक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल आटो चालक को गंभीर चोँटें बताई जा रही हैं । जबकि आटो चालक पर चाकुओं से हमले की जानकारी मिल रही है। लेकिन उसके साथ ऐसी घटना क्यों और किसके द्वारा की गई इसकी जानकारी नहीं है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, घायल का मेडिकल कराया जा रहा है जबकि चाकू मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन हमलावर मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।घायल अपने आटो में किसी महिला शिक्षिका को लेकर इचौली जाता था लेकिन कुछ सवारियां मिलने के कारण उन्हें गुसियारी से छोड़ कर इचौली जा रहा था।
