Spread the love

राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाना क्षेत्र के खड़ाखर गांव में दरवाजे पर शराब पीने से मना करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग शराबियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए उन्हें नाले में पटक-पटककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग ने अपने घर के बाहर कुछ लोगों को शराब पीने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता की और फिर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *