राठ (हमीरपुर)। आज 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज क्षेत्रीय विधायक ने नगर की हमीरपुर रोड स्थित गुलाब सिंह परिहार सरस्वती बाल मंदिर शिक्षण संस्थान में “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी व उनके परिजन,छात्राओं एवं कर्मचारी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाने के लिए वृक्षारोपण की आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पेड़ अपनी मां के नाम का लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में छूट प्रजाति के पेड़ों की कटान को रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित विभागीय मंत्री व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। वन विभाग के क्षेत्रीय रेंजर सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में अंतर्गत आने वाली विभिन्न नर्सरी में लगभग 20 लाख औषधीय, फलदार, छायादार पौधे हैं। जिनको रोपित करने के लिए उन्होंने गोहाण्ड व राठ के खंड विकास अधिकारियों सहित सचिव, रोजगार सेवक, समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षिण दिया है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद सिंह गौर, शिवशंकर, जगभान, देवराज दीक्षित, राजकुमार अहिरवार,भानु प्रताप कुशवाहा सहित एक दर्जन लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों सहित छात्राओं, कर्मचारी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के जलीस खान ने किया।
इसके दौरान उप जिलाधिकारी राठ अभिमन्यु कुमार, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, राजदीप पंडित, शक्ति सिंह परिहार,डिप्टी रेंजर तौहीद अहमद, वन दरोगा सुधीर कुमार ,सुनील कुमार, वनरक्षक राजेंद्र सिंह, जयसिंह, प्रधानाचार्य भरत कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
