Spread the love

मुस्करा हमीरपुर। जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मुस्कुरा थाना क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 59 वर्षीय किसान और उनकी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार, बिहूनी खुर्द निवासी 59 वर्षीय किसान इंदल कुशवाहा शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों (भैंस और बकरियों) को लेकर खेत की तरफ गए थे। मृतक के बेटे आनंद कुमार कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए इंदल कुशवाहा पास ही स्थित हरिया श्रीवास के खेत में एक नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान नीम के पेड़ पर जोरदार आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से किसान और उनके पास खड़ी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई शाम ढलने के बाद भी जब किसान घर नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों ने रात करीब 11 बजे उनकी तलाश शुरू की। रातभर चली गहन खोजबीन के बाद, शनिवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच किसान का बेटा आनंद खेत पर पहुंचा। वहां नीम के पेड़ के नीचे इंदल कुशवाहा और उनकी दोनों बकरियां मृत अवस्था में पड़ी मिलीं घटना की सूचना मिलते ही मुस्कुरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस सोशल मीडिया सेल के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आकाशीय बिजली गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *