राठ (हमीरपुर)। नगर की नहर बाईपास पर बनी सिंचाई विभाग की नहर कोठी में लगे बड़े-बड़े सरकारी पेड़ों को लकड़ी माफिया द्वारा अवैध तरीके से काटा जा रहा है। जिसका किसी भी प्रकार का आदेश न होने पर वन विभाग में छापेमारी की। जहां ठेकेदार ने सिंचाई विभाग की जेई द्वारा लकड़ी कटवाए जाने की बात कही है।
बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने 29 प्रकार के पेड़ों की कटाई को छूट प्रजाति से बाहर रखते हुये बाकी सभी पेड़ों को काटे जाने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही किसी भी प्रजाति के सरकारी पेड़ों की काटन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन इस सब के बावजूद भी राठ नगर के नहर बाईपास पर बनी सिंचाई विभाग की सरकार प्रखंड झांसी की नहर कोठी को में लगे बड़े-बड़े विशालकाय पेड़ों को लकड़ी माफिया दबंगई से काट रहे हैं। इसकी सूचना जब वन विभाग के डिप्टी रेंजर को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर ठेकेदार से लकड़ी काटने का आदेश व अन्य जरूरी अभिलेख मांगे। लेकिन ठेकेदार ने अभिलेखों को दिखाने असमर्थता दिखाते हुए बताया कि उक्त पेड़ों को सिंचाई विभाग के जेई के आदेश से कटवाया जा रहा है।
वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छूट प्रजाति में कोई भी सरकारी पेड़ नहीं आता है। अगर उसकी कटान करानी है तो पहले वन विभाग से आदेश लेकर उसकी नीलामी हेतु अखबार में विज्ञापन जारी करना आवश्यक होता है। सिंचाई विभाग के द्वारा कराई जा रहे इस अवैध कटान की जानकारी उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को दे जांच शुरू कर दी है।
