Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन को धार देने के लिए हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठित बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संकल्प दिलाया गया बैठक की अध्यक्षता सपा ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष गोकुल प्रसाद राजपूत उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के सभी बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को संगठित रखने का आह्वान किया विधानसभा अध्यक्ष गोकुल प्रसाद राजपूत ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, और जब कार्यकर्ता संगठित रहेंगे तो पार्टी को कोई हरा नहीं सकता बैठक में विशेष रूप से मौजूद सपा जिला सचिव पुष्पेंद्र द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को अभेद्य बनाने के खास टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि कैसे हर एक मतदाता तक पहुँच बनानी है और बूथ कमेटियों को सक्रिय रखना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हमने अपना बूथ मजबूत कर लिया, तो पार्टी की जीत सुनिश्चित है पार्टी को हर स्तर पर संगठित और सक्रिय रखने का निर्देश समाज के हर तबके, विशेषकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी से जोड़ने की रणनीति जिला सचिव पुष्पेंद्र द्विवेदी द्वारा बूथ प्रभारियों को दिए गए सफलता के विशेष टिप्स इस बैठक से मुस्करा कस्बे और आस-पास के क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक सुर में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रामबाबू यादव, पूर्वब्लॉक प्रमुख सतपाल यादव, विपिन राजपूत मंत्री जी, प्रेम सिंह यादव, अशोक राजपूत , विपिन यादव, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *