मुस्करा हमीरपुर। ईद भट्टे पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना भट्टा के मुनीम और मालिक को दी। कस्बा के बंडवा रोड में ईंट की चिमनी संचालित है। जिसमें ईट बनने का काम होता है। वहीं दूर-दूर से ईंट बनाने के लिए मजदूर ठेके पर आकर काम करते हैं। गांव भल्ला बरौला, रायबरेली निवासी विजयी पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि उसका भाई रामनरेश 45 वर्ष अपने गांव के साथियों के साथ कस्बा के जय भोलेनाथ ब्रिक फील्ड भट्टे पर मजदूरी करने 6 महीने पहले से आया था। बताया कि रामनरेश भूमिहीन है और ईंट भट्टे पर काम करके अपने घर का भरण पोषण कर रहा था। बीती रात वह भट्टे से नीचे गिर गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना भट्टा मालिक द्वारा उन्हें प्राप्त हुई। मृतक रामनरेश के गांव भल्ला बरौला निवासी साथी इंद्रमोल ने बताया कि सोमवार रात्रि 1:00 बजे वह रामनरेश एवं अन्य साथी नाइट शिफ्ट कर रहे थे। जिसमें उनका काम ईंट भट्टी के अंदर ईंधन डालना होता है। बताया कि रामनरेश शराब पीने का आदी था। और बीती रात भी उसने पी रखी थी। रामनरेश भट्टे के ऊपर खड़ा था कि तभी अचानक झूम कर 8 फीट ऊंचाई से नीचे ईंटो पर गिर गया। जिससे उसके सर में चोट आ गई। इसकी सूचना साथी मजदूरों ने दौड़कर मुनीम हजारी को दी। हजारी ने मलिक को सूचित करते हुए रामनरेश को उठाकर बाहर लिटाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मलिक ने घटना की सूचना मृतक रामनरेश के परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन रायबरेली से मुस्करा के लिए निकल पड़े। और मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे ईंट भट्टे पहुंचकर मृतक रामनरेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रामनरेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने रामनरेश के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
