Spread the love

हमीरपुर – भीषण गर्मी और बढ़ती पेयजल जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। पेयजल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक लैंडलाइन नंबर 05282-298176 पर संपर्क कर अथवा ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में विकास खंड मौदहा की गुढ़ा, गुस्यारी, खांडेह, रीवन और कमहारिया, सुमेरपुर की बिरखेड़ा, मवईजार, छानी खुर्द, पंधारी, धनपुरा व टेढ़ा, कुरारा की लहारा तथा राठ ब्लॉक की ओडेरा ग्राम पंचायत समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को गर्मी के इस दौर में पूरी जिम्मेदारी के साथ पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *