Spread the love

हमीरपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश ,प्रदेश तथा जनपद में जगह जगह भाजपाइयों ने देव स्थलों पर पहुंच वैदिक हवन पूजन और प्रार्थना की।वहीं जनपद के मुस्करा विकास खंड के ग्राम पहाड़ी भिटारी स्थित संकट मोचनधाम में मुस्करा के ब्लांक प्रमुख वीरनारायण राजपूत,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुस्करा करन सिंह राजपूत, दिग्विजय पाठक,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मपाल राजपूत, अभिषेक तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत ,प्रमोद अग्रवाल सहित दर्जनों भाजपाइयों ने वैदिक हवन पूजन कर राष्ट्र की सुख समृद्धि शांति सुरक्षा, तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ ,दीर्घ आयु, तथा सफल जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की,वहीं ब्लांक प्रमुख वीर नारायण राजपूत तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है,कहा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर देश के लिए सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हो गए,उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में देश के गरीबों वंचितों,किसानों ,खासकर महिलाओं तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा अधिकारों के प्रति तमाम योजनाएं संचालित की जो आज कारगर साबित हो देश निर्माण में सहयोगी है,वहीं उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के कार्य काल तथा उनके संरक्षण में हम लोग भी राष्ट्र निर्माण के सहयोगी बने ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *