Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | गांव खड़ेही लोधन में चल रही श्री विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञाचार्य ने यज्ञ वेदी का विधिवत हवन पूजन कराया गया वहीं कार्यकम में आए महामण्डेश्वर सहित कई विद्वान वक्ताओं ने अपने मुखारबिंद से सभा मंच पर अमृतमयी वाणी सुनाकर भाव विभोर कर दिया मुस्करा विकासखंड क्षेत्र गांव खड़ेही लोधन में चल रही श्री विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन रविवार को कानपुर से आए यज्ञाचार्य पंडित संजय शास्त्री वैदिक ने सुबह से विधिवत यज्ञ वेदियों में 16 प्रकार का पूजन कराया इसके चार वेद18 पुराणों के पाठों को विधिवत शुरू कराया इसके दो बजे बाद आयोजित सत्संग सभा में कानपुर से आए सेवानिवृत्ति पुलिस इंस्पेक्टर रज्जन लाल त्रिपाठी ने कहा कि राम का नाम ही सारी सारी समस्या का समाधान है।भगवान राम की महिमा है तुलसीदास ने रामायण ग्रंथ की संरचना की राम का नाम और रामायण पठन करके भौतिक दुनिया के सभी संकट से निजात पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रसोई बनाते समय महिलाएं राम-राम जपते हुए हर कार्य किया करती थीं इस प्रक्रिया के द्वारा बनाया गया भोजन सार्थक होता है उन्होंने महिलाओं से अपील कि जिस दिन महिलाएं खाना बनाते समय ग्रह कलह से मुक्त रहकर भगवान का राम का नाम लेकर खाना बनाएंगी और परोसेंगी तो आपके पूरे परिवार को सद्बुद्धि प्राप्त होगी। और उनका पूजा अर्चना में मन भी लगेगा जो भवसागर से तरने का साधन बनेगा।इसी क्रम में बांदा से आए जैनेन्द्र पाठक,सुमन रामायणी,स्वामी यशवंत शास्त्री,स्वामी सज्जनांदन,स्वामी विवेकानंद में अपने अपने मुखारबिंद से अमृतमयी वाणी सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया कार्यकम के समापन में बाकी गांव आए महामंडलेश्वर 1008स्वामी रामदेव महाराज में ने
विष्णु महायज्ञ के बारे में बताया की सनातन धर्म में जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु की कृपा विश्व कल्याण और आध्यात्मिक शांति के लिए किया जाने वाला एक विशाल अनुष्ठान है इसमें विशेष रूप से श्रीमद्भागवत कथा या रामकथा का वाचन किया जाता है और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी जाती हैं इसका मुख्य उद्देश्य भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना है। भक्तों का मानना है कि इसके प्रभाव से बुरी शक्तियों का नाश होता है, जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आध्यात्मिक विकास होता है। आज सत्संग सभा का समापन स्वामी महामंडलेश्वर ने किया तथा सभा मंच का संचालन हरस्वरूप व्यास ने किया ।
फोटो सहित

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *