Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा रोड कस्बा मुस्करा में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मौके से एक जेसीबी (JCB) और छह ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है जानकारी के अनुसार, बंडवा रोड के पास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही जागरूक ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई मुस्करा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध खनन की पुख्ता सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया जैसे ही पुलिस की टीम दलबल के साथ बंडवा रोड पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई पुलिस की गाड़ी देखते ही खनन में लगे ट्रैक्टरों और जेसीबी के ड्राइवर गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके से अवैध खनन में लगी एक जेसीबी (जिसका मालिक मुजीब बताया जा रहा है) और 6 ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर मुस्कुरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। पुलिस विभाग और खनिज विभाग के समन्वय से आगे की वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार चालकों और इस अवैध कारोबार के पीछे शामिल मुख्य चेहरों की तलाश जारी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *