Spread the love

मौदहा हमीरपुर। कस्बा बिंवार के पुरवा मोहल्ला में बुधवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिंवार कस्बे के मोहल्ला पुरवा निवासी ओम प्रकाश (38) पुत्र स्वर्गीय महेश्वरीदीन बुधवार तड़के अपने घर के कमरे में पंखे से गमछे का फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना बिवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस को अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
बताया गया कि ओम प्रकाश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी व बच्चों से विवाद करता था। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *