राठ (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग के प्रकट समारोह के मौके पर नगर से स्वयं सेवकों का संचलन निकाला गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जानकारी के अनुसार नगर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में विगत 22 मई से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था। प्रशिक्षण समाप्ति पर आज नगर के रामलीला मैदान स्थित सरस्वती बाल मंदिर से रानी लक्ष्मीबाई तिराहा,कोट बाजार होते हुए स्वयंसेवकों का पद संचलन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। स्वयंसेवक ढोल नगाड़ों की धुनों में अपने पूरे गणवेश के साथ चल रहे थे। इस दौरान जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रेमचंद घुरौली, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र गांधी, महेंद्र शुक्ला, दीपू मुंशी, राजदीप पंडित, निशा भटनागर, नीतू भटनागर, अनुज सक्सेना सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप सिंह सहित भारी पुलिस बल पूरे पद संचलन में साथ रहा।
