Spread the love

हमीरपुर – रिजर्व पुलिस लाइन्स, हमीरपुर में रविवार को गरिमामय सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे एलआईयू के उपनिरीक्षक कुवंर बहादुर सिंह को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर ने कुवंर बहादुर सिंह के लंबे सेवाकाल, उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कुवंर बहादुर सिंह को स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *