Spread the love

मानवता की मिसाल: दुर्घटना के बाद भागने के बजाय चालक खुद वृद्धा को लेकर पहुंचा अस्पताल

मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा मुस्करा के साप्ताहिक बाजार में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बाजार में मूंज की रस्सी बेचने आई एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में वृद्धा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक ने भागने के बजाय मानवता की अनूठी मिसाल पेश की थाना क्षेत्र के ग्राम उपरंहका (दैजवारा डेरा) निवासी धर्मा पुत्र मैयादीन ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय मां ब्रह्मा रानी घर पर मूंज की रस्सी बनाकर कस्बे के साप्ताहिक बाजार में बेचती हैं और इसी से अपना भरण-पोषण करती हैं। हमेशा की तरह आज रविवार को भी वह रस्सी बेचने बाजार आईं थीं। दोपहर के समय जब वह सड़क पार कर रही थीं, तभी एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी आमतौर पर सड़क हादसों के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं, लेकिन इस घटना में इसके विपरीत देखने को मिला। पिकअप चालक कल्लू पुत्र भगवानदास (निवासी सजेती) ने दुर्घटना के बाद इंसानियत दिखाते हुए भागने का प्रयास नहीं किया। उसने तुरंत घायल वृद्धा को अपनी ही गाड़ी में बिठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया, जहां उसने वृद्धा का पूरा इलाज करवाने का आश्वासन भी दिया वृद्धा के पैर में गंभीर फ्रैक्चर और हालत में सुधार न होने के कारण सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल (हमीरपुर) रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाना के उपनिरीक्षक (SI) सुदेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से लिखित प्रार्थना पत्र मिलने पर वैधानिक और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *