Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | मनोज कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आज मुस्करा इकाई का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन, संघर्ष और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की वक्ताओं ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार एकता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे और ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से संरक्षक हरस्वरूप व्यास , रामविमल त्रिवेदी, राजेन्द्र कुमार व्यास बनाया गया था पुष्पेन्द्र द्विवेदी को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई प्रमोद अग्रवाल, महेन्द्र राजपूत उपाध्यक्ष, अनिल खटीक महामंत्री, प्रेमसिंह यादव, जगजीवन यादव उपमंत्री, योगेश व्यास कोषाध्यक्ष, नियुक्त किए गए जिसमें कृष्ण कुमार द्विवेदी,विनोद त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *