मुस्करा (हमीरपुर)। जनपद के विकास खंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी में शक्ति प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा एक मासिक बैठक आयोजित की गई,बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
आपको बता दे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत भूमिहीन दलित ,निर्धन, अत्यंत गरीबी का जीवन गुजर बसर कर रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं,जिसके तहत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में जगह जगह महिलाओं के स्वम सहायता समूह बना महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है।बुधवार के दिन जनपद के विकास खंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी में शक्ति प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा एक मासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में महिलाओं द्वारा आजीविका संवर्धन से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान शक्ति प्रेरणा ग्राम संगठन की अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि सभी महिलाएं लघु उद्योग व पशु पालन के जरिए आत्मनिर्भर बना अपने और अपने परिवार को खुशहाल बना सकती है,उन्होंने कहा कि सरकार हम सभी महिलाओं को शसक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही हैं जिसके जरिए हम लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे,वहीं संगठन की कोषाध्यक्ष जयदेवी ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश हैं यहां पर खासकर बुंदेलखंड जैसी जगह में ग्रामीण स्तर पर कृषि पर आधारित हैं ,सभी महिलाओ को पशु पालन कर अपनी जीविका चला सकते हैं,उन्होंने कहा कि बकरी पालन, भैंस पालन, व लघु उद्योग ,पापड़, अगरवत्ती,पत्तल, दोना,आदि लघु उद्योग लगा अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकते हैं जिससे हमारा परिवार खुशहाल होगा , वहीं उन्होंने विभिन्न आजीविका विषय पर विस्तार से चर्चा हुई,इस दौरान शक्ति प्रेरणा ग्राम संगठन की अध्यक्ष नीरज राजपूत
,कोषाध्यक्ष जयदेवी,संतोष कुमारी ,रामकुमारी, रामकुमारी,रामदेवी,ज्ञानवती, कुंती,मालती, प्रतेश रानी,रामवती,प्रेम रानी,प्रेम सहित उपस्थित रही।
