Spread the love

हमीरपुर।जनपद के विकास खंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी स्थित श्री संकट मोचन धाम में चल रही 11 कुंडीय महा यज्ञ में आज फिर शनिवार के दिन 8 बजे रात्रि में फिर एक युगल प्रेमी जोड़े ने मंदिर परिसर में पहुंच देवी देवताओं को साक्षी मानते हुए शादी रचाई।
आपको बता दे कि जनपद के ग्राम पहाड़ी भिटारी के श्री संकट मोचन धाम में 11कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन चल रहा है,जिसमें शुक्रवार के रोज महोबा जनपद के मिरतला ग्राम निवासी एक प्रेमी युगल जोड़े अभिषेक और रक्षा ने ग्रामीण परंपराओं को दर किनार कर महायज्ञ स्थल पर पहुंच शादी रचाई थी,तो वहीं शनिवार के दिन देर शाम 7बजकर 50मिनट पर ग्राम पहाड़ी भिटारी के मंगल राजपूत के पुत्र लवकेश लोधी तथा जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश के ग्राम चिंतहरी निवासी जयदेवी ने श्री राम महा यज्ञ व मंदिर परिसर में पहुंच परिजनों के बीच एक दूजे को जयमाल डाली,इस दौरान प्रेमी युगल जोड़े ने मंदिर परिसर में सात फेरे ले हिन्दू रीति रिवाज से यह शादी कर साथ जीने मरने की कसमें खा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की,इस दौरान उन्होंने उपस्थित संतो , परिजनों, व मौजूद ग्रामीणों ने वर वधू को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।इस शादी के साक्षी संत, व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाएं पुरुष रहे।वहीं देर रात्रि शादी संपन्न होने के उपरांत गाजे बाजे के साथ विदाई की गई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *