मुस्करा(हमीरपुर) | गांव पहाड़ी भिटारी के संकट मोचन मंदिर परिसर में चल रही ग्यारह कुण्डलीय श्रीराम महायज्ञ का हवन पूजन के साथ समापन हो गया,समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई गांवो के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की।
मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पहाडी भिटारी स्थित श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में बीते 16मई से शरू हुई इस महायज्ञ में लोगो ने रामकथा का श्रवण किया तो वही भक्तो रात्रि में अयोध्या के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आयोजित अयोध्या नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के चरित्र की रामलीला मंचन को देख उनके पदचिन्हों पर चलने की सीख ली ।वही श्री राम कथा में कथा वाचक ने कथा के माध्यम से लोगों की संदेश दिया कि जीव परमात्मा का अंश है,इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है,यदि उसके अंदर कमी रहती है तो मात्र संकल्प की होती है यदि संकल्प दृढ़ एवम कपट रहित हो तो भगवान उसे जरूर पूरा करते है।जिसका धर्मप्रेमी श्रोतागणों ने भाव विभोर होकर भक्ति रस का आनंद लिया।रविवार के दिन यज्ञाचार्य ने यज्ञ वेदी में सुबह हवन पूजन करा पूर्णाहूति दिलाई जिसमें सैकड़ो श्रदालुओ ने आहुतियाँ देते हुए समाज में सुख,शांति,व समृद्वि की कामना की।दोपहर के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चलता रहा।जहाँ गाँव सहित आस पास के हजारों लोगों के साथ महिलाओं ने भी सामूहिक झुंड में देवी गीतों को गाते हुए प्रसाद ग्रहण किया वही महायज्ञ में आये साधु संतों को कई अन्य सामान व तिलक कर विदाई दी।
