Spread the love

मुस्करा(हमीरपुर)। जनपद के विकास खण्ड मुस्करा क्षेत्र की देवनगरी ऐतिहासिक गांव पहाडी भिटारी के श्री संकट मोचन धाम में चल रही 9 दिवसीय 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्ण आहुति संपन्न हुई।चल रही महायज्ञ के सातवें दिवस रात्रि में अयोध्या से पधारे श्री सीताराम बाल रामलीला कल्याण समिति के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ वध की लीला का मंचन किया गया,जिसमे अयोध्या के कलाकार प्रभु श्रीराम जी की भूमिका में प्रभुनाथ मिश्रा,लक्ष्मण की भूमिका उपेंद्र मिश्रा,सीता जी सूर्य प्रकाश मिश्र,रावण का अभिनय गणेश झा,सुग्रीव की भूमिका दुख मोचन झा,बाली की भूमिका में प्रेम नारायण शर्मा,हनुमान की भूमिका,रामचंद्र शरण,ब्यास दीपक कुमार शास्त्री, तबला वादक हरिओम झा,हास्य कलाकार माया राम तिवारी,अध्यक्ष विनोद ब्यास के द्वारा किया गया।लीला का शुभारंभ ईश्वरीय वंदना से प्रारंभ हो समुद्र से प्रभु श्री राम जी द्वारा पूजन कर लंका जाने के लिए रास्ते की मांग की गई , रामेश्वर पुल का निर्माण ,अंगद रावण संवाद, युद्ध की रणनीति,लंका पर चढ़ाई ,युद्ध प्रारंभ, लक्ष्मण शक्ति, सुषेण वैद्य को लंका से लाना,संकट मोचन बजरंग बली द्वारा बूटी लाना,तथा भरत मिलाप,मेघनाथ वध, तक की लीला सम्पन्न हुई,वही आठवें दिवस शनिवार के दिन यज्ञाचार्यो द्वारा हवन पूजन के साथ पूर्ण आहुतियों के साथ महायज्ञ संपन्न हुई, इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तो ने महायज्ञ परिक्रमा कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की तो वही उन्होंने आये संतो का आशीर्वाद ले उनके मुखारविन्द से अमृत वाणी सुनी,वही दिन में ।वही 4 बजे संतो की अमृतमय वाणी,तथा रोजाना की भांति चल रही राम कथा में प्रवचनकर्ता साध्वी सुनयना जी द्वारा भक्तो ने श्रीराम कथा की सुंदर भक्ति मय कथाओं का श्रवण किया।जिसको सुन स्रोता भक्ति मय डूबे रहे।वहीं यज्ञ समिति तथा संत गोपालानंद जी ने बताया कि शनिवार के दिन महायज्ञ की पूर्ण आहुतियों के साथ यज्ञ सम्पन्न हुई तथा 24मई रविवार के दिन श्री संकट मोचन धाम यज्ञ स्थल पहाड़ी भिटारी में भव्य भंडारा सुबह से ही देर रात्रि तक चलेगा।।उन्होंने सभी क्षेत्र जनपद वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भंडारा स्थल पर पहुंच महायज्ञ का अमृतमय प्रदान को ग्रहण करे।।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *