Spread the love

राठ (हमीरपुर)। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार रात थाना राठ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख हाईवे, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई तथा आवश्यक पूछताछ भी की गई। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कस्बा एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *