Spread the love

हमीरपुर।जनपद के विकास खण्ड मुस्करा क्षेत्र की देवनगरी ऐतिहासिक गांव पहाडी भिटारी के श्री संकट मोचन धाम में चल रही 9 दिवसीय 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन विधि विधान से किया जा रहा है।चल रही महायज्ञ के छठवें दिवस रात्रि में अयोध्या से पधारे श्री सीताराम बाल रामलीला कल्याण समिति के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया,जिसमे अयोध्या के कलाकार प्रभु श्रीराम जी की भूमिका में प्रभुनाथ मिश्रा,लक्ष्मण की भूमिका उपेंद्र मिश्रा,सीता जी सूर्य प्रकाश मिश्र,रावण का अभिनय गणेश झा,सुग्रीव की भूमिका दुख मोचन झा,बाली की भूमिका में प्रेम नारायण शर्मा,हनुमान की भूमिका,रामचंद्र शरण,ब्यास दीपक कुमार शास्त्री, तबला वादक हरिओम झा,हास्य कलाकार माया राम तिवारी,अध्यक्ष विनोद ब्यास के द्वारा किया गया।लीला का शुभारंभ गणेश वंदना से प्रारंभ हो सूर्पनखा की नाक काटना,खर दूषण वध,सीता हरण,सवरी प्रभु श्री राम मिलन, सुग्रीव मित्रता ,बाली वध,सीता जी की संकट मोचन हनुमान जी द्वारा खोज,तथा लंका दहन तक की लीला सम्पन्न हुई,
वही सातवे दिवस बुधवार के दिन यज्ञाचार्यो द्वारा हवन पूजन प्रारंभ किया गया, इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तो ने महायज्ञ परिक्रमा कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की तो वही उन्होंने आये संतो का आशीर्वाद ले उनके मुखारविन्द से अमृत वाणी सुनी,वही दिन में 11 बजे से संकट मोचन धाम में अभिषेक ग्राम मिरतला महोबा तथा रक्षा राजपूत ग्राम मिरतला महोबा एक ही गांव के दोनों नवदंपति परिणय सूत्र बंधनों में बध साथ जीने मरने की कसमें खाई, हालांकि इस प्रेमी युगल जोड़े गांव की परंपराओं को दर किनार करते हुए इस जोड़े ने शादी कर ससुराली जनो ,संतो,तथा सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्रदान कर धूमधाम से विदाई की गई।वही 4 बजे संतो की अमृतमय वाणी,तथा चल रही राम कथा का भक्तो ने श्रवण किया।जिसको सुन स्रोता भोर विभोर हुए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *