हमीरपुर।जनपद के विकास खण्ड मुस्करा क्षेत्र की देवनगरी ऐतिहासिक गांव पहाडी भिटारी के श्री संकट मोचन धाम में चल रही 9 दिवसीय 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन विधि विधान पूर्वक किया जा रहा है।चल रही महायज्ञ के तृतीय दिवस रात्रि में अयोध्या से पधारे श्री सीताराम बाल रामलीला कल्याण समिति के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया,जिसमे अयोध्या के कलाकार प्रभु श्रीराम जी की भूमिका में प्रभुनाथ मिश्रा,लक्ष्मण की भूमिका उपेंद्र मिश्रा,सीता जी सूर्य प्रकाश मिश्र,रावण का अभिनय गणेश झा, वाणासुर की भूमिका दुख मोचन झा, जनक की भूमिका में प्रेम नारायण शर्मा,परशुराम की भूमिका,रामचंद्र शरण,ब्यास दीपक कुमार शास्त्री, तबला वादक हरिओम झा,हास्य कलाकार माया राम तिवारी,अध्यक्ष विनोद ब्यास के द्वारा किया गया।लीला का शुभारंभ गणेश वंदना से प्रारंभ हो धनुष यज्ञ ,लक्ष्मण परसुराम संवाद, श्री राम सीता माता विवाह तक की लीला सम्पन्न हुई,वही चतुर्थ दिवस बुधवार के दिन यज्ञाचार्यो द्वारा हवन पूजन प्रारंभ किया गया, इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तो ने महायज्ञ परिक्रमा कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की तो वही उन्होंने आये संतो का आशीर्वाद ले उनके मुखारविन्द से अमृत वाणी सुनी,वही दिन में 3बजे से श्री राधा कृष्ण व शनिदेव के नव निर्मित मंदिरो के प्राण प्रतिष्ठा के लिए लायी गयी मूर्तियों को धूमधाम से नगर भृमण डीजे ,बाजे, घोड़ा बैंड सहित सैकड़ो महिलाएं, पुरुष यात्रा में सम्मिलित हुए,भ्रमण यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत कर श्री राधा कृष्ण तथा शनिदेव की मूर्ति के दर्शन कर पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की,वही 4 बजे संतो की अमृतमय वाणी,तथा चल रही राम कथा का श्रवण किया।
