Spread the love

राठ (हमीरपुर)। थाना जरिया पुलिस ने करियारी गांव में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात के साथ एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जरिया थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय ने बताया कि ग्राम करियारी निवासी शेर सिंह के घर में 11 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 13 अप्रैल को थाना जरिया में मुकदमा धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक मृगांश शेखर पाठक के दिशा निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान के मार्ग दर्शन पर बीते दिन सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के कछवाकला अंडरपास के नीचे चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक राजपूत निवासी इटैलिया बाजा, अंशुल राजपूत निवासी कैथा, सत्यप्रकाश उर्फ विशाल रैकवार निवासी कैथा और शैलेन्द्र उर्फ बबाना निवासी ग्राम पलका जनपद महोबा शामिल हैं।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पायल, दो पेंडेंट, सात मनचली की फलियां, एक जोड़ी झुमके तथा एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने करियारी गांव में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित यादव, दिलीप श्रीवास्तव, मानवेन्द्र सिंह सहित थाना जरिया की पुलिस टीम शामिल रही।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *