Spread the love

राठ (हमीरपुर)। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का उत्सव मनाया गया। विद्यालय की छात्रा मेघा यादव ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन ने टॉपर सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल अली उल्ला खान और डायरेक्टर शिवांगी राजपूत ने छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रिंसिपल अली उल्ला खान ने बताया कि मेघा यादव, पुत्री दिनेश यादव, ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं आर्यन सिंह ने 89.8 प्रतिशत, रिया राजपूत ने 89.0 प्रतिशत, ख्याति सोनी ने 84.6 प्रतिशत तथा प्रांशु सिंह ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डायरेक्टर शिवांगी राजपूत ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना भी है।
प्रधानाचार्य अली उल्ला खान और उप-प्रधानाचार्य आदर्श कुमार खरे ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *