सुमेरपुर (हमीरपुर)। भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से “जेके सीमेंट ” इकाई ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हाईवे किनारे शीतल पेयजल कैंप का आयोजन किया। इस पहल के तहत राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और बाइक सवारों को ठंडा आरओ पानी पिलाया गया तथा पेठा वितरित किया गया।
यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी के निर्देश पर लगाए गए इस प्याऊ में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने कहा कि समाज के साथ जुड़कर ही वास्तविक विकास संभव है और गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता है। अभिषेक कुमार ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर नीरज ओझा, अरुण दीक्षित, गौरव पांडे, शिवम शुक्ला, विनय यादव, कैप्टन सुरेंद्र सिंह एवं अंकित पालीवाल उपस्थित रहे।
