Spread the love

मौदहा (हमीरपुर)। नवागत जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह और एआरटीओ ने भारी पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। अभियान ग्राम नरायच से बड़े चौराहा होते हुए BSNL टावर तक चलाया गया। प्रशासन ने ट्रक लेन, ब्लैक स्पॉट और राजमार्ग किनारे किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया। एसडीएम करणवीर सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी लोग दो दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजकुमार पांडेय तथा संतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गौरतलब है कि ट्रक लेन पर पंचर की दुकानों, चाय-गुटखा ठेलों और अन्य अस्थायी निर्माणों के कारण वाहन चालक ट्रक लेन का उपयोग नहीं कर पा रहे थे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *