मुस्करा (हमीरपुर) | भारतीय जनता पार्टी मुस्करा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शकुन्तला निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शकुन्तला निषाद ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार ‘बूथ’ है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम का गठन किया जाएगा।
मौजूदा बूथ समितियों के कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी संगठन की गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए अब हर माह मंडल बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से होगा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले सभी बूथों पर बैठकें संपन्न कराई जानी चाहिए बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज और संगठन महामंत्री धर्मपाल के निर्देशानुसार, संगठन की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए हर महीने समीक्षा बैठकें की जाएंगी। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला मंत्री अभिषेक तिवारी, महेंद्र शुक्ला, दिग्विजय पाठक मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह राजपूत पूर्व जिला मंत्री कुबेर राजपूत एवं मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सक्सेना शक्ति केन्द्र संयोजक बिहूनी अनिल खटीक इसके साथ ही सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और सभी शक्ति केंद्र संयोजक बैठक में शामिल हुए और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया
