Spread the love

हमीरपुर। जिले में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित हमीरपुर महोत्सव को सकुशल और भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीएम घनश्याम मीना एवं एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चौरा देवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टैंट, मंच, बैठने की व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, ओडीओपी स्टॉल, सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी, पब्लिक टॉयलेट और प्लेनेटोरियम (स्टेडियम) समेत सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य समय पर पूरे हों—किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
23 मार्च की शाम 6 बजे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महोत्सव का शुभारंभ होगा। पहले दिन पोल मलखंभ और भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। 24 मार्च को कृषि, वन, उद्यान सम्मेलन, किसान व डेयरी से जुड़े कार्यक्रम, शाम को बुंदेली लोकनृत्य व हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का कार्यक्रम। 25 मार्च पर्यटन सम्मेलन, रोजगार मेला, यूथ कॉन्क्लेव, रात में बॉलीवुड गायन (श्रद्धा पंडित, फरहान साबरी)।
26 मार्च उद्योग सम्मेलन, इन्वेस्टर्स समिट, खेल प्रतियोगिताएं, रात में रासलीला व रामलीला। 27 मार्च शिक्षा सम्मेलन, छात्र प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सादाब साबरी की प्रस्तुति। 23 से 27 मार्च तक रोज सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्लेनेटोरियम में “अंतरिक्ष दर्शन” का आयोजन किया जाएगा। हर दिन शाम 7 से 10 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो इस महोत्सव को यादगार बनाएंगे। कुल मिलाकर, प्रशासन की सख्त निगरानी और भव्य तैयारियों के बीच इस बार का हमीरपुर महोत्सव खास और आकर्षक होने जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *