Spread the love

हमीरपुर- सरीला क्षेत्र के ग्राम मसीदन निवासी विपता ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर वर्तमान ग्राम प्रधान पति मसीदन और उसके पुत्र पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है
पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि विगत सप्ताह ग्राम प्रधान भूरा और उसके पुत्र विक्रम द्वारा शराब में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसके पति की हत्या कर दी गई पीडिता ने आरोप लगाया कि उक्त प्रधान पति से पूर्व में ही उसका मुक़दमा न्यायालय में लंबित था जिसमें राजीनामा का दबाव बनाने की गरज से पति ने जब ग्राम प्रधान पति की बात पीडिता के पति ने नहीं मानी तब शराब में जहर देकर उसके पति की हत्या उक्त लोगों ने कर दी है
पीडिता ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर पति की हत्या करने वाले लोगों पर मुक़दमा पंजीकृत कराकर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *