Spread the love

हमीरपुर | मौसम बिगड़ने की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद हमीरपुर का मौसम में तेजी से बदलाव आ गया। सुबह 10.15 बजे के आसपास से आसमान पर काले घने बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं संग बारिश शुरू हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम के इस मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गौरतलब है कि जिला आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय ने बताया कि अगले तीन घंटे में जिन जनपदों में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 30से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) आने की संभावना है, उनमें हमीरपुर के साथ-साथ औरैया,बांदा,फतेहपुर जालौन,कानपुर देहात,कानपुर नगर,कौशांबी,प्रतापगढ़ रायबरेली व उन्नाव भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त चेतावनी सचेत अप के माध्यम से मिली है। जिन जनपदों में मौसम में बदलाव की वजह से बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। सभी जनपदों के ऑरेंज भी जारी किया गया है। इधर इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही हमीरपुर मुख्यालय का मौसम भी तेजी से बदलने लगा। सुबह- 10.15 बजे के आसपास आसमान पर काले घने बादल छाने लगे।
तेज हवाओं के साथ बारिश भी शुरू हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम के इस मिजाज से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत भी मिली है

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *