Spread the love

हमीरपुर – अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में आयोजित “चेतना कार्यशाला” में समाज में जागरूकता, नशा मुक्ति और सामाजिक सुधार पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव का हमीरपुर जनपद के कुंडौरा और टेढ़ा ग्राम में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। कुंडौरा और टेढ़ा में स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं का काफिला जुलूस के रूप में जसपुरा (बांदा) के लिए रवाना हुआ। वहां डॉ. राजकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के आवास पर झंझरी पूर्व रोड थाना के पीछे “चेतना कार्यशाला” का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष किरण यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति, लैंगिक समानता, सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और व्यावसायिक चेतना को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान डीआर यादव जिला अध्यक्ष बांदा, अरविंद यादव जिला अध्यक्ष हमीरपुर, राकेश यादव एडवोकेट, नारायण दास यादव, प्रधान नरजिता, रामसनेही यादव, सामवेद यादव, राजकिशोर यादव, डॉ. राजकुमार यादव, विजय यादव, बलराम यादव, अनुज यादव प्रधान धौली, अनिल यादव प्रधान प्रतिनिधि टेढ़ा और अशोक यादव प्रधान बिरखेड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *