Spread the love

राठ (हमीरपुर)।एसडीएम ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी लेते हुए अन्य व्यवस्थाएं देखी। वहीं उन्होंने नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों में रखवाये गए निशुल्क प्याऊ का भी जायजा लिया।
आज एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच इस भीषण गर्मी की चपेट में आए लोगों के बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्र द्वारा किए गए उपायों की जानकारी ली। जहां उन्होंने कोल्ड रूम देखा और अग्निशमन यंत्रों की जानकारी ली। उन्होंने मरीज से बातचीत करते हुए बाहर की दवा लिखने के बारे में पूछा? जहां मरीजों द्वारा केवल स्वास्थ्य केंद्र की ही दवायें लिखने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने दवा स्टॉक, कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर व प्रतिदिन ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिदिन अधिक से अधिक पात्रों केआयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दिया। इसके बाद वे राठ नगर पालिका द्वारा सर्वजनिक स्थान पर रखवाये गये निशुल्क प्याऊ की चिंहित जगह का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां पर प्याऊ होने पर संतुष्टि जाहिर की।
इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0अरविंद यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गांधी, फार्मासिस्ट विवेक गुप्ता,डॉ0डीएस वर्मा, मोहित मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *