Spread the love

हमीरपुर।जनपद मुख्यालय के पुलिस लाइन्स में गरिमामय सेवानिवृत्ति/विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक झुल्लुर पाल (सिविल पुलिस) एवं मुख्य आरक्षी पन्ना लाल (सशस्त्र पुलिस) के उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके योगदान को विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों कार्मिकों ने अपने सेवाकाल में पूर्ण समर्पण, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।वहीं इस दौरान जनपद के पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *