Spread the love

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मौदहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के भाई सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुचाया।वही घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मारुति वैन में कुल 7 लोग सवार थे और बारात कुरारा थाना क्षेत्र से महोबा जनपद जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया, जिससे शादी की खुशियां चंद पलों में मातम में बदल गईं।वही पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई उपरांत पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी करन कुशवाहा के पुत्र रमाकांत की बारात27 अप्रैल को महोबा जनपद के कबरई
थाना क्षेत्र के पहरा गांव में संतराम कुशवाहा के यहां गई थी। बारात में जा रही ईको वैन की टक्कर मौदहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर छिरका गांव के समीप कबरई से
गिट्टी लेकर हमीरपुर की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक
चालक ने ट्रक में फंसी वैन को सौ मीटर तक सड़क में घसीट दिया। वैन में सवार चालक व मालिक कमलेश यादव उम्र 42 वर्ष पुत्र कालीचरण, दूल्हा का छोटा भाई शशि कांत उम्र 23 वर्ष पुत्र
करन कुशवाहा, निवासी डामर तथा
दूल्हा की मौसी का लड़का जितेंद्र उम्र 36 वर्ष पुत्र मैया दीन निवासी रिठारी तथा दूल्हा के बुआ का पुत्र मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उर्दना गांव निवासी मोहन कुशवाहा उम्र 23 वर्ष पुत्र रामस्वरूप की मौके पर मौत हो गई। तथा डामर गांव निवासी दूल्हा के ताऊ का पुत्र कमलेश उर्फ बाबू जी उम्र 35 वर्ष
तथा उर दना गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र गणेश तथा रोहित पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम तेंदुई थाना कोतवाली मौदहा को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा से जिला अस्पताल रिफर किया जहां से तीनों घायलों को कानपुर रिफर किया गया है। जिसमें कमलेश उर्फ बाबू जी
कुशवाहा को गंभीर हालत में लखनऊ रिफर किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।इस घटना से शादी की खुशियां क्षण भर में मातम में बदल गई। परिवारी
जन में घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। चारो मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर उनके घर तक एंबुलेंस से भेजा गया है।वही घटना की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस में सदर विधायक मनोज प्रजापति ने जाकर दुखी
परिजनों को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा नेता ज्ञान सिंह यादव भी पहुंचे। घटना पौने दस बजे की है। वही बारात में घटना की जानकारी मिलते ही शादी की सभी रस्मे रोक कर सादगी में केवल भावर पड़ी तथा इसके बाद दूल्हा तथा बारात बिना विदा कराये घर वापस आ गई। दूल्हा की मां सावित्री घटना की जानकारी होते ही बेहोश हो गई।इस घटना से गांव व समूचे जनपद में शोक का माहौल बना हुआ है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *