Spread the love

हमीरपुर।जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र ग्राम पहाड़ी भिटारी में 45वर्षीय अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है।सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन ग्रह भेज जांच पड़ताल में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी निवासी 45वर्षीय राजमिस्त्री धर्मपाल पुत्र बैजनाथ श्रीवास मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण करता था ,पूर्वाह्न 7बजे अपने घर की म्यारी में सीढ़ी लगा रस्सी का फंदा बना संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस तथा फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर जांच पड़ताल में जुटी है, हालांकि वही मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष एकत्रित करने में जुट गई।आपको बता दे कि मृतक की जेब में एक कागज़ का टुकड़ा मिला है जिसमें लिखा है कि “रपोट करने जाएगा तो दोनों को मार दूंगा, भरत कुशवाहा और शिवकुमार दोनों भाइयों ने धमकी दी फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच में जुट गई है।वही मृतक की पत्नी ने पुत्र द्वारा बाइक चलाने से मना करने को लेकर पति से विवाद होना बताया गया है।घटना स्थल पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल दौरान उपस्थित स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक के जेब मे एक सोसाइट नोट मिला तथा मृतक द्वारा सुसाइट नोट अपने शरीर और बनियान में भी लिखा हुआ पाया गया और गांव के ही युवकों द्वारा धमकी दिए जाने का जिक्र पाया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है ,जल्द ही इस घटना के स्पष्ट तथ्य सामने आने पर ही घटना का सही अनावरण हो सकेगा।वही पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुस्करा ने बताया कि पीड़ित द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।इस घटना से मृतक की 12 वर्षीय पुत्री गोमती व 13 वर्षीय पुत्र शनि व पत्नी राजकुमारी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *