हमीरपुर – कस्बा कुरारा के भौली रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीक व मुख्य अतिथि सुधाकर वर्मा ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब करोड़ों गरीबों मजलूमों शोषित वर्ग के मसीहा थे। सभी को उनके आदर्श पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों का त्याग कर अपने परिवार को शिक्षित बनाए। संगठित होकर अपने हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करे। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज कुरारा सुधाकर वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने कहा कि शिक्षित होकर एवं संगठित रहकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर संघर्ष की बात कही। इसके बाद सभा के समापन के बाद कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बाबा साहब के आदर्शो पर चलने वाले लोग व महिलाएं मौजूद रहे शोभा यात्रा में दबे कुचले गरीबों की आवाज उठाने वाले महापुरुषों झांकियों के साथ जय भीम के उदघोष के साथ गाजे बाजे के साथ भ्रमण किया। शोभायात्रा में चलने वाले लोगों के
लिए ब्लाक के पास बशीर प्रधान द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। बस स्टैंड में माया वाल्मीक द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर घनश्याम वाल्मीक, पप्पू गौतम, महेंद्र वर्मा, शमशेर सिंह, पूर्व सभासद सुखराम, गोबिंद बाल्मीकि, वर्षा नामदेव, जयदीप गौतम, सतेंद्र वर्मा,कमल किशोर शिक्षक, विनय अहिरवार, सुनील बाल्मीकि, लालाराम
अहिरवार डॉ एस के शंखवार, छोटेलाल नफीस अहमद, आदि मौजूद रहे।
