Spread the love

हमीरपुर – कुरारा विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव के खिरवा गांव को जाने वाली सड़क के किनारे स्थित राजकीय नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर व खंभे क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण नलकूप ठप हो गया है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते नलकूप ठप हो गया है।
क्षेत्र के झलोखर गांव से खिरवा गांव जाने वाले सड़क किनारे राजकीय नलकूप संख्या एचजी 58 भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई आदर्श नलकूप स्थित है।इस नलकूप में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल मार्च माह में आई तेज आंधी से गिरकर जमीन में पड़े
हुए है। इसकी शिकायत नलकूप चालक रामकिशोर द्वारा अवर अभियंता नलकूप को 31 मार्च को दी थी। तब से अभी तक इस नलकूप का ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल ठीक नहीं किए गए है। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते
जमीन में पड़े इन विद्युत तारों से कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसी तरह जमीन में गिरे विद्युत तार से झलोखर गांव निवासी डाक कर्मी की दर्द नाक मौत हो गई थी। सरकार द्वारा इस नलकूप को आदर्श नलकूप का दर्जा दिया गया है। लेकिन इसकी देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है। नलकूप चालक ने बताया कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता दयानंद को इस की सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक नलकूप के ट्रांसफार्मर व पोल को ठीक नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत खराबी को ठीक कर पानी चालू कराया जाए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *