हमीरपुर – कुरारा थाना क्षेत्र के लखौदा गांव निवासी किसान ने रंजिश के चलते खेत में कटी
फसल में रात में आग लगा देने की तहरीर थाने में देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के लखौ दा गांव निवासी सुखदेव पुत्र गुलिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुरारा मौजा में सात बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। जिसकी कटाई हो जाने के बाद फसल खेत में पड़ी थी। तथा कुछ ढेर लगा दिया गया था। जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई 7 अप्रैल को रात साढ़े ग्यारह बजे आग लगने की जानकारी किसानो द्वारा मिलने पर जाकर आग बुझाई तथा डायल 112 को जानकारी दी तब उन्होंने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली। तथा दो बीघा खेत
की फसल जलकर राख हो गई है।
गांव निवासी जगदीश यादव से रंजिश चल रही है। उसने व उसकी पत्नी ने आग लगा कर फसल का नुकसान किया है। पीड़ित ने थाने में नमाजद तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
