Spread the love

हमीरपुर | जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में शनिवार रात्रि अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों के सामान व नगदी पर हाथ साफ कर दिया स्थानीय पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है
जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करियारी गांव निवासी शेरसिंह यादव पुत्र मोहर सिंह व पत्नी इमरती ने बताया कि शनिवार रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर एक बंद कमरे का ताला तोड़कर बक्शे में रखे सोने के लोगहार,मंगलसूत्र, झुमकी, ब्रजबाला,नेकलस, अंगूठी,जंजीर,कमरपेटी, हाफ़पेटी , बिछिया,पायल और नकद रखे पचास हजार रुपए सहित लाखो के सामान पर हाथ साफ कर दिया .कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपए की जेवर व नगदी चोरी होने का आरोप लगाया है .शेरसिंह की पत्नी इमरती सुबह 4 बजे बच्चे को बाथरूम कराने के लिए जागी तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और कमरे का दरवाजा खुला हुआ है तो चोरी की वारदात और घटनास्थल पर कमरे में बिखरे सामान को देखकर हतप्रभ रह गई तुरंत पति को जगाया और फिर दूसरे कमरे में सो रहे पिता मोहर सिंह को भी जगाया और फिर शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए .इमरती ने बताया कि पचास हजार रुपए जो नगदी रखे थे वो समूह के तहत लोन के रूप में बैंक से निकाले थे.ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात्रि में अन्य 2 घरों में भी चोर चोरी करने के इरादे से घुसे है लेकिन मकान मालिक बाहर रहने के कारण चोरी हुए सामान की पुष्टि नहीं हो पाई है मामले की सूचना पीड़ित ने थाना जरिया पुलिस को दी है पुलिस अज्ञात चोरों द्वारा की गई घटना की जांच में जुट गई है.

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *