हमीरपुर | जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार शाम लगभग सात बजे किसान पद्म सिंह पुत्र महिपाल सिंह के खेत पर मड़ाई के लिए रखे 5 बीघे के गेहूं के ढेर पर आग लग गई।आसपास खेतों पर मौजूद किसानों की मदद से कुछ फसल ढेर से निकाल पाए और देखते-देखते पूरा ढेर आग की चपेट में आ गया , लोग कुछ नहीं कर सके।पानी का कोई साधन नजदीक न होने की वजह से पूरी फसल जलकर राख हो गई।बताया कि उसने पुलिस और फायर सर्विस को फोन किया था लेकिन दमकल गाड़ी को मौदहा से आना था इसलिए वह भी समय रहते नहीं आ सकी। किसान ने बताया कि वह घटना से लगभग आधा घण्टे पहले ही ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौटा था।बताया अचानक उसे लोगों से गेहूं के चट्टे में आग लगने की सूचना मिली।पीड़ित किसान ने बताया कि बार-बार पानी से भीगने की वजह से फसल को सुखाने के लिए बार-बार फैलाना पड़ता था इसलिए अभी तक मड़ाई नहीं हो सकी थी।पीड़ित किसान ने किसी द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है ,कहा कुछ देर पहले वह वहां से गया था ,तब सबकुछ ठीक था।बताया ,आगजनी में उसकी पूरे 5 बीघे की फसल जल गई है ,जिसमें उसका लगभग 1 लाख का नुकसान हो गया है।
