Spread the love

हमीरपुर | विकास खंड कुरारा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पारा में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और परिसर में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रधानाध्यापक ने खंड विकास अधिकारी कुरारा से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयराम अनुरागी ने खंड विकास अधिकारी मनोज गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही निवासी मुन्ना खां और शहजादे द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने बालू (मौरम) का बड़ा ढेर लगा दिया गया है। इतना ही नहीं, विद्यालय की बाउंड्री वॉल के ऊपर लकड़ी आदि रखकर अवैध रूप से छप्पर तान लिया गया है। इससे न केवल दीवार के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है, बल्कि मुख्य द्वार पर जमा गंदगी के कारण नौनिहालों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शिकायत में एक और गंभीर मुद्दा उठाया गया है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय समय समाप्त होने के बाद अराजक तत्वों द्वारा गेट का ताला तोड़ दिया जाता है और परिसर के भीतर जबरन बकरी व अन्य मवेशी चराने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। इस कारण विद्यालय में प्रतिवर्ष किए जाने वाले पौधरोपण को भारी नुकसान हो रहा है और मेहनत से लगाए गए पौधे पशुओं का निवाला बन रहे हैं मामला सिर्फ विद्यालय तक ही सीमित नहीं है गेट के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर भी कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है प्रतीक्षालय में यात्री बैठने के बजाय लोग अपने निजी वाहन खड़े कर रहे हैं यही वह मुख्य स्थान है जहाँ से ग्रामीण कुरारा आने-जाने के लिए वाहन पकड़ते हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण यात्रियों को धूप और अव्यवस्था के बीच खड़ा होना पड़ता है क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा और यात्रियों की सुविधा बहाल हो सके |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *