मुस्करा, हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड स्थित शक्ति केंद्र बिहूनी में पार्टी के ‘गाँव चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री अभिषेक तिवारी ने किया अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टोली ने बिहूनी गाँव की गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं शक्ति केंद्र बिहूनी में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के कई महत्वपूर्ण चेहरे नज़र आए। अभियान में प्रमुख रूप से अनिल खटीक (शक्ति केंद्र संयोजक) ,जयदीप सक्सेना (मण्डल उपाध्यक्ष) ,महेश अनुरागी (पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक),मयंक दुबे उर्फ दीपक महाराज राजकुमार श्रीवास, जगतसिंह राठौर (बूथ अध्यक्ष) और विनय तिवारी सहित दर्जनों उत्साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
