कुलपहाड़ (महोबा) | महर्षि कश्यप महाराजा गुहराज निषादराज ज्यन्ती महोत्सव का भव्य कार्यक्रम नगर के बड़ा तालाब स्थित हरदौलन घाट रामलला प्रांगण में ठाकुरदास अध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कश्यप समाज के विभिन्न वक्ताओं ने गुहराज निषाद के जीवन पर अलग अलग विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज कश्यप हमीरपुर, शुभेन्द्र धुरिया, सन्तोष धुरिया अध्यक्ष जिला कांग्रेस एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर करन सिंह राजपूत, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अजय राज यादव, अमित राजपूत, मुढ़ारी प्रधान पूरनलाल रैकवार, ओमप्रकाश रैकवार झांसी वाले, परशुराम दादा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती एवं गुहराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने महर्षि कश्यप महाराजा गुहराज निषादराज के जीवन परिचय पर अलग अलग विचार व्यक्त कर समाज के विकास पर दिया। इस अवसर पर सन्तोष रैकवार, सुनील मास्टर, जगजीवन कश्यप, सुनील कुमार फोटो ग्राफर, अमान सिंह लोधी, मुकेश कश्यप, रतिराम, राजेश, गोलू, परमेश्वरी दयाल, बाबूलाल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
