Spread the love

हमीरपुर– थाना जलालपुर अंतर्गत बरहरा ग्राम निवासी भगवान सिंह पुत्र लालदिमान ने दो माह पूर्व तीन बच्चों को घर छोड़कर एक नाबालिग पुत्री को साथ ले चली गई पत्नी की बरामदगी की शिकायत लेकर समाधान दिवस सरीला में पत्नी को बरामद करने की गुहार उपजिलाधिकारी सरीला से लगाई है
उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पति ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी पत्नी एक नाबालिक पुत्री को साथ लेकर किसी अज्ञात व्यक्ती के साथ लापता हो गई है रिश्तेदारी में काफी खोजबीन करने के बाद भी पत्नी का पता नहीं लग रहा है और उसके साथ मेरी एक नाबालिक पुत्री भी है पत्नी के एकाएक चले जाने से मेरी तीन अन्य बेटा बेटी भी परेशान है थाना जलालपुर में भी सूचना देने के बाद अब तक कोई कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित पति ने उपजिलाधिकारी सरीला को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की शीघ्र खोजबीन कर बरामद करवाएं जाने की गुहार समाधान दिवस सरीला में लगाई है

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *